Skip to main content

राष्ट्रीय परशुराम परिषद

राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित | राष्ट्रीय परशुराम परिषद | वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः | धर्म, संस्कृति और न्याय के लिए समर्पित |

प्रेस विज्ञप्ति

परशुराम गौशाला संस्था द्वारा गोवा के मुर्ग़ाव वसई में एक अत्यंत पावन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गौ सेवा, सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित सुनील भराला जी रहे। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से महायज्ञ सम्पन्न कराया तथा गौमाता की पूजा-अर्चना की। उनके द्वारा किए गए इस पावन अनुष्ठान ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विधायक संकल्प आमोलकर को आमंत्रित किया गया था, किन्तु वे किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से उनकी धर्मपत्नी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और उन्होंने भी इस आयोजन की सराहना की।

अपने संबोधन में पंडित सुनील भराला जी ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं सनातन धर्म में उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने १९ अप्रैल में राष्ट्रीय परशुराम परिषद में द्वारा बोन वाले भगवान परशुराम के अवतरण दिवस के संदर्भ में उपस्थित जनसमूह को जागरूक करते हुए समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर स्वामी हरिसानंद सरस्वती भी अथिति के रूप में उपस्थित रहे ।

यह कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता का एक सुंदर उदाहरण बना, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता ने इसे सफल बनाया।

— जारीकर्ता मीडिया प्रभारी आकांशा शुक्ला