राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित मेला शिविर, प्रयागराज में संपन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक माननीय श्री उदय भान करवरिया जी ने संबोधित किया।
30th, 31st January 2026
प्रयागराज
संबोधन में माननीय श्री उदय भान करवरिया जी ने माननीय पंडित सुनील भराला जी के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भगवान परशुराम जी की शिक्षाओं एवं आदर्शों को घर-घर तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने तथा राष्ट्र के नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय परशुराम परिषद समाज को एकजुट करने, परंपरा और संस्कारों को सुरक्षित रखने तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
उन्होंने राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भगवान परशुराम जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया।