समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय परशुराम परिषद की युवा इकाई परशुराम स्वाभिमान सेना के IT सह संयोजक सुशील पंडित ने थाना सेक्टर-24 नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम परिषद, परशुराम स्वाभिमान सेना एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में महेश शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा, राजेश प्रधान, अटल भाटी, गौरव नंबरदार सहित कई लोग मौजूद रहे।