- 24th Feb 2024
- प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय परशुराम परिषद की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र में ब्राह्मण शिरोमणि, नि.राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व राष्ट्रीय परशुराम परिषद संस्थापक संरक्षक माननीय पंडित श्री Pandit Sunil Bharala जी मुख्य अतिथि रहे तथा राष्ट्रीय परशुराम परिषद धर्म प्रकोष्ठ के संयोजक व मां तुलसी पीठेश्वर श्री श्री तुलसी जी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की
- 21st Nov 2023
- हैदराबाद
राष्ट्रीय परशुराम परिषद, तेलंगाना द्वारा आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में ब्राह्मण शिरोमणि, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक संरक्षक, वरिष्ठ भाजपा नेता व नि. राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार माननीय पंडित श्री Pandit Sunil Bharala जी ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता कर तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष श्री के.भीमसेन मूर्ति जी व अन्य पदाधिकारियों से अभिवादन एवम अभिनंदन स्वीकार किया।
- 22 अप्रैल 2023
- इंदौर, मध्य प्रदेश
भारतवर्ष में प्रथम बार राष्ट्रीय नायक भगवान श्री परशुराम जी की जन्मभूमि ‘जानापाव’, इंदौर पर उनके ‘अवतरण दिवस’- 22 अप्रैल को १०१ कुंडीय भगवान श्री परशुराम महायज्ञ का ऐतिहासिक अयोजन हुआ।
- बुधवार, 1 मार्च 2023
- इंदौर, मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जी की जन्मभूमि ‘जानापाव’, इंदौर(म.प्र) में होने वाले १ मार्च को ‘राष्ट्रीय अधिवेशन’ में आप सादर आमंत्रित हैं।
- 20th Jan 2023
- प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के माघ मेला शिविर में भगवान श्री परशुराम जी की अवतरण भूमि ‘जानापाव’, मध्यप्रदेश के उत्थान पर परिचर्चा एवं प्रबुद्ध सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ।
- 14 जनवरी 2023 से 19 जनवरी 2023
- अरुणाचल प्रदेश
भगवान श्री परशुराम कुंड यात्रा के लिए 106 सदस्यों के दल ने आज यात्रा के संयोजक व राष्ट्रीय सह संयोजक श्री मुकेश भार्गव जी की अगुवाई में प्रस्थान किया जिसमें प्रमुख रूप से परशुराम शक्ति वाहिनी से प्रीति जी, अनीता जी, रुचि जी व अन्य पदाधिकारी व सदस्य सम्मिलित रहे।
- 6 जनवरी 2023 से 6 फ़रवरी 2023 तक
- ओल्ड GT रोड अन्नपूर्णा मार्ग से हरिश्चंद्र चौराहा |
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थराज प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन किया गया जिसमें संत महात्मा के चरण रज लेने से लेकर दान, धर्म व पुण्य आदि धार्मिक अनुष्ठान करके संपूर्ण विश्व जगत के कल्याण की कामना की गई|
- 15 दिसंबर 2022
- जंतर मंतर, दिल्ली
ब्राह्मण भारत छोड़ो” के विरोध में 15 दिसंबर को जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन जेएनयू यूनिवर्सिटी के असामाजिक एवं राष्ट्रीय विरोधी तत्वों द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति घृणा एवं सामाजिक विघटन फैलाने के विरोध में जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन एवं मार्च
- 20th नवंबर 2022
- वाराणसी
वाराणसी-उद्घोष l भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली, तपोस्थली, युद्धस्थली व कर्मस्थली का हरिद्वार में संपन्न भगवान-परशुराम-शोध-संगोष्ठी के प्रतिफल स्वरूप 20 नवंबर को वाराणसी में होगा विधिवत उद्घोष।
- 8th, 9th Oct 2022
- वृंदावन
राष्ट्रीय परशुराम परिषद अखिल भारतीय दो दिवसीय चिंतन वर्ग का प्रथम सत्र का शुभारंभ हुआ जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा कर अपने विचार रखें।
- 19th- 20th June, 2022
- हरिद्वार
भगवान परशुराम को लेकर फैली मिथ्याओं को तोड़ने जुटे संत माननीय पंडित श्री Pandit Sunil Bharala जी के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा हरिद्वार में भगवान परशुराम राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी एवं संत समागम का आयोजन हुआ
- 22th - 23th Feb. 2025
- Mahakumbh Prayagraj
महाकुंभ 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में भगवान श्री परशुराम जी पर आधारित एक भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी व भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से भगवान श्री परशुराम जी के चरित्र, शौर्य, व आदर्शों का भावपूर्ण चित्रण किया।
- 17th Feb 2025
- Mahakumbh Prayagraj
शाकुंभरी पीठाधीश्वर और काली सेना के प्रमुख परम पूज्य श्री Swami Anand Swaroop जी एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक और पूर्व राज्य मंत्री माननीय श्री Pandit Sunil Bharala जी ने महाशिविर में पधारे नोएडा से अतिथि श्री बृजेश श्रीवास्तव जी एवं श्री जगदीश द्विवेदी जी को भगवान परशुराम जी की मूर्ति चालीसा एवं विद्या पंचांग भेंट कर सम्मानित किया।
- 9th Feb. 2025
- Mahakumbh Prayagraj
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं नि० राज्य मंत्री माननीय पंडित श्री सुनील भराला जी ने अनन्तश्रीविभूषित श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री अग्रमलूकपीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री Shri Rajendra das ji Maharaj Malook Peeth Vrindavan जी का भव्य सम्मान किया।
- 7th Feb. 2025
- Mahakumbh Prayagraj
महाकुंभ 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित महाशिविर में भगवान श्री परशुराम जी पर आधारित एक भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी व भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से भगवान श्री परशुराम जी के चरित्र, शौर्य, व आदर्शों का भावपूर्ण चित्रण किया।
- 1st December. 2025
- सेक्टर-122, नोएडा
सेक्टर-122, नोएडा के सामुदायिक केंद्र में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के समर्पित सदस्य, समाजसेवी तथा राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक संरक्षक व पूर्व मंत्री मा. पंडित सुनील भराला जी के ममेरे भाई स्वर्गीय विनोद शर्मा जी राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राष्ट्रीय परशुराम परिषद एवं पूर्व सदस्य श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार की तेरहवीं संस्कार विधि श्रद्धा, गरिमा और धार्मिक आचरण के साथ सम्पन्न हुई
- 17 दिसंबर 2025
- जंतर मंतर, दिल्ली
बेटियों के सम्मान की आवाज़ । राष्ट्रीय परशुराम परिषद, दिल्ली प्रदेश आपको सादर आमंत्रित करता है — बेटियों के सम्मान में परशुराम शक्ति वाहिनी मैदान में बेटी बचाओ • बेटी पढ़ाओ • बेटी का अपमान नहीं
- 30th, 31st January, 2026
- प्रयागराज
राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा आयोजित मेला शिविर, प्रयागराज में संपन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक माननीय श्री उदय भान करवरिया जी ने संबोधित किया।
- 8th March, 2026
- मेरठ के नौचंदी मैदान
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं पूर्व राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला के पूज्य पिता, जनसंघ के वरिष्ठ नेता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय पंडित मलखान सिंह भारद्वाज जी की 81वीं जयंती के अवसर पर मेरठ के नौचंदी मैदान स्थित माता दुर्गा मंदिर सत्संग भवन में लोकतंत्र सेनानियों एवं महिलाओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
- 7 अप्रैल, 2026
- गोवा
परशुराम गौशाला संस्था द्वारा मुर्ग़ाव वास्को में महायज्ञ एवं गौपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति रहे पंडित सुनील भराला